जगदीशपुर पंचायत प. चम्पारण जिला मुखयालय बेतिया से 15 किलोमीटर दक्षिण

जगदीशपुर पंचायत प. चम्पारण जिला मुखयालय बेतिया से 15 किलोमीटर दक्षिण तथा प्रखण्ड मुखयालय नौतन से 15 कि. मी. पूरवा पूर्वी चम्पारण जिला के पहाड़पुर प्रखण्ड के बोडर पर अवस्थित हैं। इस पंचायत क्षेत्रफल 7 कि.मी. का हैं। यहाँ की जमीन उपजाउ हैं इस पंचायत को धनौती नदी दो हिस्सो में बांटती हैं। इस पंचायत की कुल अबादी 16000 सोलह हजार हैं। यह पंचायत जगदीश आडा के नाम से जाना जाता हैं। बेतिया राज की महरानी जानकी कुंवर इस पंचायत में अपने जमाने में आकर भ्रमण करती थी और विश्राम भी करती थी। जिसका अवशेष आज भी मंदिर के रूप में पोखरा के किनारे हैं। कुल 17 वार्ड का यह पंचायत अल्पसंखयक बहुल पंचायत हैं। इसमें दो राजस्व ग्राम जगदीशपुर आज भी सभी पंचायतो से अच्छा लगता हैं। कारण की इस चौक पर रोजाना बाजार लगता हैं। भारतीय स्टेट बैंक तथा ग्रामीण बैंको की शाखाएं यहां के व्यवसायिक वर्ग को काफी सपोर्ट करता हैं। थाना होने के नाते उस पंचायत की स्थिति में और भी सुधार हुआ हैं। यहाँ स्वास्थ्य उप-केन्द्र, डाकघर, पैक्श, पशुपालन, हॉस्पीटल, आयुर्वेदिक हॉस्पीटल हैं। यहां निबंधित खाद्य एवं बीज की दुकान भी हैं। यहा गन्ना क्रय केन्द्र मझौलिया मील का हैं। जो यहाँ  के किसानो की सहायता करते हैं। यहाँ की धरती पर मुखय रूप से धान, गेहू, मक्का एवं गन्ना तथा सब्जी की खेती होती हैं।लोगो के अनुपात में जमीन कम होने के कारण मजदुरो का पलायन नही रूक पाता हैं। यहाँ के मजदुर पंजाब,उत्तरकाशी,दिल्ली एवं केरल में जाकर अपना जीवनयापन करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


nine + = 17